CBSE 12th Result: अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की बेटी ने जम्मू-कश्मीर में किया टॉप, 500 में से मिले 489 अंक

CBSE 12th Result: अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की बेटी ने जम्मू-कश्मीर में किया टॉप, 500 में से मिले 489 अंक

अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की बेटी सुमा शब्बीर शाह ने जम्मू-कश्मीर में सीबीएसई 12वीं की परिक्षा में टॉप किया है. सुमा को 500 में से 489 अंक हासिल किया.


CBSE Result: Separatist leader Shabir Shah daughter topped in 12th CBSE board exam in J&K
श्रीनगर: अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की बेटी सुमा शब्बीर शाह ने जम्मू-कश्मीर में सीबीएसई 12वीं की परिक्षा में टॉप किया है. सुमा को 500 में से 489 अंक हासिल किया. इस हिसाब से उन्हें बोर्ड एग्जाम में 97.8 प्रतिशत नंबर मिले हैं. नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ऑल इंडिया टॉपर हैं. उन्हें 500 में से 499 अंक प्राप्त हुए. सुमा श्रीनगर के एक दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं.

बता दें कि शब्बीर शाह इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें पिछले साल जुलाई में एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया था. प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने भी शब्बीर शाह के खिलाफ चार्जशीच फाइल किया है. ईडी ने आरोप लगाया है कि शाह पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद के संपर्क में थे.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने टॉप करने पर सुमा को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "97.8% अंक लाने के लिए सुमा शब्बीर शाह को बधाई. ये उनकी कठिन मेहनत का फल है. वह राज्य की युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं."

5 मार्च से 27 अप्रैल 2018 तक सीबीएसई 12वीं के बोर्ड एग्जाम हुए थे. इस बार 83.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं वहीं पिछली बार 82.02 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. इस बार 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था. लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा है. जहां 88.31 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं तो वहीं 78.99 प्रतिशत लड़के एग्जाम पास कर पाए हैं.

इस बार के रिजल्ट में खास बात ये है कि सरकारी स्कूल के ज्यादा बच्चे पास हुए हैं. सरकारी स्कूलों के 84.39 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं तो वहीं प्राइवेट स्कूल्स के छात्रों का पास प्रतिशत 82.50 है. अगर क्षेत्रवार देखें तो सबसे ज्यादा तिवेन्द्रम क्षेत्र के बच्चे पास हुए हैं. यहां के स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज 97.32 है. इसके बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई है और तीसरे नंबर दिल्ली है. दिल्ली के 89 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Assam HS (AHSEC) result declared @ ahsec.nic.in: Check top 3 rank holders from all three streams here

This is how Percy Spencer invented the microwave after a candy bar cooked in his pocket

Remembering James B. Pollack, the legendary NASA astrophysicist wth a Mars crater named after him