सिविल सर्विसेज में माइनॉरिटी कम्युनिटी की रिकॉर्ड सफलता, 131 कैंडिडेट्स का हुआ सलेक्शन

सिविल सर्विसेज में माइनॉरिटी कम्युनिटी की रिकॉर्ड सफलता, 131 कैंडिडेट्स का हुआ सलेक्शन

साल 2017-18 के दौरान कुल 105 माइनॉरिटी कम्युनिटी के कैंडिडेंट्स को इन स्कीम के तहत आर्थिक मदद मुहैया करवाई गई.

BUPSC 2017: record 131 minority aspirants cleared civils
सिविल सर्विसेज में सिलेक्ट हुए 990 कैंडिडेट्स में से रिकॉर्ड 131 माइनॉरिटी कम्युनिटी से संबंध रखते हैं. इस बात की जानकारी माइनॉरिटी अफेयर्स मिनिस्ट्री ने दी है. उनका कहना है कि इस साल सिविल सर्विसेज में सिलेक्ट होने वाले 131 माइनॉरिटी कैंडिडेट्स में से 51 मुस्लिम कैंडिडेट हैं.

बता दें कि पिछले साल सिविल सर्विसेज में सिलेक्ट होने वाले 1099 में से 52 मुस्लिम सहित 126 कैंडिडेंट्स माइनॉरिटी कम्युनिटी से थे. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पिछले साल 'नई उड़ान' और 'नया सवेरा' स्कीम के जरिए UPSC प्री एग्जाम क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स को मिलने वाले आर्थिक मदद की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाक रुपये कर दी गई थी. साल 2017-18 के दौरान कुल 105 माइनॉरिटी कम्युनिटी के कैंडिडेंट्स को इन स्कीम के तहत आर्थिक मदद मुहैया करवाई गई.

आर्थिक मदद के अलावा भी मिनिस्ट्री कई संस्थाओं के साथ मिलकर UPSC और दूसरे एग्जाम की तैयारी करने वाले माइनॉरिटी स्टूडेंट्स को कोचिंग देने का काम कर रही है. माइनॉरिटी अफेयर्स मिनिस्टर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है, ''हम सभी जगह माइनॉरिटी कम्युनिटी के टैलेंट को आगे लाने की कोशिश कर रहे हैं.'' नकवी ने बताया है कि इस साल टॉप 100 में 3 महिलाओं समेत 6 मुस्लिम कैंडिडेट सिलेक्ट हुए हैं. आजादी के बाद यह पहला मौका है जब UPSC के एग्जाम में 131 कैंडिडेट माइनॉरिटी से सिलेक्ट हुए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Assam HS (AHSEC) result declared @ ahsec.nic.in: Check top 3 rank holders from all three streams here

This World No Tobacco Day, know tobacco bans and other rules in India

NEET 2018: Karnataka Examination Authority to close centralised allotment process tomorrow at 5 pm