DU UG Admissions: दिल्ली से सबसे ज्यादा 2.70 लाख एप्लिकेशन हुए अप्लाई

DU UG Admissions: दिल्ली से सबसे ज्यादा 2.70 लाख एप्लिकेशन हुए अप्लाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस साल अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन की प्रक्रिया 15 मई को शुरू की थी. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर 7 जून तक एडमिशन के लिए एप्लिकेशन अप्लाई किए जा सकते थे.


DU UG admissions process: Maximum applicants from Delhi
दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएशन के लिए सबसे ज्यादा 2.70 लाख एप्लिकेशन दिल्ली के कैंडिडेट्स ने अप्लाई किए हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के मुताबिक अंडर ग्रेजुएशन में दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार से सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स ने एप्लिकेशन अप्लाई किए हैं. वहीं कर्नाटक, चंडीगढ, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु से सबसे कम एप्लिकेशन अप्लाई हुए हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एप्लिकेशन अप्लाई करने वाले 1,38,450 कैंडिडेट्स दिल्ली से हैं. जबकि यूपी से 76,042, हरियाणा से 45,542 , बिहार से 16,838 कैंडिडेट्स ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए एप्लिकेशन अप्लाई किया है.

बात अगर सबसे कम एप्लिकेशन अप्लाई करने वाले राज्यों की करें तो कर्नाटक से सिर्फ 364 कैंडिडेट्स ने डीयू में एडमिशन के लिए अप्लाई किया है. वहीं चंडीगढ से 557, अरुणाचल से 698, गुजरात से 801, तमिलनाडु से 801 कैंडिडेट्स ने एप्लिकेशन अप्लाई किया है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस साल अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन की प्रक्रिया 15 मई को शुरू की थी. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर 7 जून तक एडमिशन के लिए एप्लिकेशन अप्लाई किए जा सकते थे.

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से इस बार 5 कट ऑफ लिस्ट जारी की जा सकती हैं. पहली कट ऑफ लिस्ट 19 जून को जारी की जाएगी.

Comments

Popular posts from this blog

Assam HS (AHSEC) result declared @ ahsec.nic.in: Check top 3 rank holders from all three streams here

This World No Tobacco Day, know tobacco bans and other rules in India

NEET 2018: Karnataka Examination Authority to close centralised allotment process tomorrow at 5 pm