JEE Advanced Results: पंचकूला रीजन के प्रणव गोयल बने टॉपर, स्कोर किए 360 में से 337 मार्क्स

JEE Advanced Results: पंचकूला रीजन के प्रणव गोयल बने टॉपर, स्कोर किए 360 में से 337 मार्क्स

कोटा के रहने वाले वाले साहिल जैन ने ओपन कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है, जहकि दिल्ली के कैलाश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे हैं.


JEE advanced results declare, pranav goyal top with 337 marks
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) Advanced के रिजल्ट घोषित हो गए हैं. JEE Advanced के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किए गए हैं. जिन स्टूडेंट्स ने अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन किया है उन्हें SMS के जरिए भी रिजल्ट मिल रहे हैं.

JEE Advanced में पंचकूला रिजन के प्रणव गोयल ने टॉप किया है. प्रणव ने एग्जाम में 360 में से 337 मार्क्स स्कोर किए. कोटा के रहने वाले वाले साहिल जैन ने ओपन कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है, जहकि दिल्ली के कैलाश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे हैं.

कोटा की मीनल पारीक लड़कियों की ओपन कैटेगरी में टॉप किया है. मीनल परख ने 360 में से 316 मार्क्स स्कोर किए. कोटा के ही आयूष कदम ने SC कैटेगरी में टॉप किया है.

इस साल करीब 2.2 लाख स्टूडेंट्स ने JEE Advanced का एग्जाम दिया है. यह एग्जाम 20 मई को लिया गया था. रिजल्ट घोषित होने के बाद 15 जून से कैंडिडेट्स को सीट मिलने की प्रक्रिया शुरू होगी.

यह पहला मौका है जब JEE Advanced की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में हो रही है. स्टूडेंट्स को लगातार 2 साल ही JEE Advanced एग्जाम देने का मौका मिलता है.

Comments

Popular posts from this blog

Assam HS (AHSEC) result declared @ ahsec.nic.in: Check top 3 rank holders from all three streams here

This World No Tobacco Day, know tobacco bans and other rules in India

NEET 2018: Karnataka Examination Authority to close centralised allotment process tomorrow at 5 pm