CBSE ने पेपर लीक करने वाले स्कूल की मान्यता रद्द की

CBSE ने पेपर लीक करने वाले स्कूल की मान्यता रद्द की

बोर्ड ने स्कूल को नोटिस देते हुए पूछा था कि कैसे दो टीचर्स ने सुबह 10.30 बजे एग्जाम शुरू होने से पहले ही 9.15 पर क्वेश्चन पेपर के सील वाले पैकेट को ओपन कर लिया.


CBSE paper leak row: Affiliation of school where paper leak took place revoked
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने माता खजानी कॉन्वेंट स्कूल बवाना की मान्यता रद्द करने का फैसला किया है. यह वही स्कूल है जिस पर 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम्स के दौरान इकोनॉमिक्स के पेपर लीक करने का आरोप लगा था. दिल्ली पुलिस ने इसी स्कूल के दो टीचर को गिरफ्तार करते हुए जानकारी दी थी कि इन्होंने पेपर की तस्वीरें लेकर बाहर भेजी. पेपर लीक होने की वजह से 25 अप्रैल को इकोनॉमिक्स का एग्जाम दोबारा लिया गया था.

बोर्ड ने स्कूल को नोटिस देते हुए पूछा था कि कैसे दो टीचर्स ने सुबह 10.30 बजे एग्जाम शुरू होने से पहले ही 9.15 पर क्वेश्चन पेपर के सील वाले पैकेट को ओपन कर लिया. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने स्कूल के जवाब से संतुष्ट होने पर अप्रैल के अंत में ही मान्यता कैंसिल करने का फैसला कर लिया था.

मान्यता रद्द होने का मतलब ये हुआ कि 10वीं क्लास और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स तो उसी स्कूल से बोर्ड एग्जाम दे पाएंगे. लेकिन 9वीं और 11वीं क्लास में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को किसी और स्कूल में एडमिशन लेना होगा. रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि बोर्ड के फैसले में कोई बदलाव नहीं होने वाला है.

हालांकि स्कूल ने बोर्ड के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है. वैसे CBSE ने ऊना के DAV स्कूल को भी नोटिस भेजा था. पर उस स्कूल के ऊपर अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

Comments

Popular posts from this blog

Assam HS (AHSEC) result declared @ ahsec.nic.in: Check top 3 rank holders from all three streams here

Remembering James B. Pollack, the legendary NASA astrophysicist wth a Mars crater named after him

This World No Tobacco Day, know tobacco bans and other rules in India